फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dissatisfaction expressed over non-operation of CT scan machine

Rudraprayag News: सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं होने पर जताई नाराजगी

Mon, 04 Aug 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 04 Aug 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over non-operation of CT scan machine
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और डॉक्टरों से संवाद कर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली जानी। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कांट्रेक्टर के साथ अनुबंधन जारी न रखने और प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाने की बात कही।

सोमवार को जिलाधिकारी पहले जिला अस्पताल पहुुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले में संचालित प्राइवेट अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जहां ऑपरेशन किए जाते हैं। उन्होंने सीएमओ को इन अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मानकों का पालन हो सके। डीएम ने अस्पताल में दवाओं के भंडारण की स्थिति, ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता, रिफ्यूलिंग व्यवस्था तथा एमजीपीएस (मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम) की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन ने डीएम को बताया कि जिले में चिकित्सकों के कुछ पद रिक्त हैं जिन्हें शीघ्र भरने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कोटेश्वर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed