फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devotees reaching Tarwadi for darshan of Pandavas

पांडवों के दर्शन के लिए तरवाड़ी पहुंच रहे भक्त

Sat, 12 Dec 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees reaching Tarwadi for darshan of Pandavas
जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत दरमोला के तरवाड़ी में चल रहे पांडव नृत्य देखने के लिए दूर दराज से भक्त पहुंच रहे हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी एकादशी के पर्व 25 नवंबर से गांव में शुरू हुए पांडव नृत्य में ढोल-दमाऊं की थाप पर महाभारत की घटनाओं का पांडव नृत्य द्वारा मंचन किया जा रहा है। शनिवार को पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी ने आराध्य देवी-देवताओं और पांडवों के शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने पांडव चौक में पांडवों के दर्शन करते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह पंवार ने बताया कि 16 दिसंबर को नौगरी कौथिग, 17 को गैंडा कौथिग व सिरोता का आयोजन किया जाएगा। जबकि 18 दिसंबर को भगवान नारायण द्वारा फल वितरण के साथ पांडव नृत्य का विधि-विधान के साथ समापन हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed