फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devotees flock to the Mahayagna organized at Kartik Swami Temple.

Rudraprayag News: कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु

Sat, 06 Jun 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 06 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees flock to the Mahayagna organized at Kartik Swami Temple.
चोपता। क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदपाठी ब्राह्मणों ने विशेष हवन किया और आहुतियां दीं। दोपहर बाद मंदिर परिसर में कथा भी हुई। महायज्ञ के दौरान उत्तराखंड के दर्जाधारी मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट भी पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि महायज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर क्षेत्र और पैदल मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि महायज्ञ 15 जून तक चलेगा। इस अवसर पर समिति सचिव बलराम सिंह नेगी, प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, पुजारी नंदू पुरी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी, कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल, सुधीर नौटियाल आदिलोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed