फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Deployment of Tehsildars in all the four tehsils of the district

जिले की चारों तहसीलों में तहसीलदारों की तैनाती

Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Deployment of Tehsildars in all the four tehsils of the district
जिले की चारों तहसीलों में तहसीलदार की तैनाती कर दी गई है। अब जरूरतमंदों के तहसील स्तरीय प्रमाणपत्र भी समय पर बन सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि बसुकेदार तहसील में तैनात तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला को रुद्रप्रयाग तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदार मोहम्मद शादाब को जखोली तहसील का प्रभारी कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी भी गई है। जबकि नायब तहसीलदार दिवान सिंह राणा को बसुकेदार व ऊखीमठ तहसील का प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की तैनाती के बाद अब तहसील स्तरीय कार्यों में तेजी आएगी। आय, जाति व अन्य तहसील स्तरीय प्रमाणपत्रों के लिए तहसील आने वाले ग्रामीणों के कार्य समय पर हो सकेंगे। अमर उजाला ने ‘एक तहसीलदार के पास चार तहसीलों का जिम्मा ’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अब चारों तहसीलों में तहसीलदार की तैनाती कर दी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed