{"_id":"5db736968ebc3e93ae3f4da1","slug":"dengue-infested-policeman-dies-rudrapur-news-hld3619814184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित पुलिस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित पुलिस कर्मी की मौत
विज्ञापन
रुद्रपुर के लालपुर में डेंगू से मरे सिपाही मनोज की फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/लालपुर। रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात डेंगू से पीड़ित पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी समेत पुलिस के अधिकारियों ने शव को कंधा दिया।
ग्राम लालपुर निवासी कांस्टेबल मनोज कुमार (39) पुत्र छेदी प्रसाद बीते आठ अक्तूबर से बीमार थे। पहले उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में मनोज को डेंगू होने की पुष्टि हुई। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन राममूर्ति अस्पताल ले गए। रविवार को मनोज की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिपाही की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में सिपाही के शव को गारद ने अंतिम सलामी दी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने सिपाही के शव को कंधा दिया। कांस्टेबल मनोज कुमार वर्ष 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
वह कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा चौकी और जिले के कई थानों में तैनात रहे। बताया जा रहा है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी सिपाही मनोज के पिता छेदी प्रसाद पंतनगर विश्वविद्यालय में कर्मचारी थे। वर्तमान में कांस्टेबल का आवास लालपुर में है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।
कोतवाली के 16 पुलिस कर्मियों को डेंगू
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस के कई पुलिस कर्मी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें एक दरोगा भी शामिल है। कोतवाली में तैनात दरोगा नवीन और कांस्टेबल प्रकाश रविवार को डेंगू की चपेट में आ गए।
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि कोतवाली के कुल 18 पुलिस कर्मियों को डेंगू हो गया था। इनमें से दो की सेहत में सुधार है और वह ड्यूटी पर लौट चुके हैं जबकि अभी 16 पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।