{"_id":"5d8e633d8ebc3e93d02851c2","slug":"dengue-confirmed-in-223-people-in-the-district-rudrapur-news-hld358357228","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर में 223 लोगों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर में 223 लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में शुक्रवार तक 223 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रुद्रपुर में डेंगू के लक्षण मिलने पर एबीवीपी के नगर मंत्री के पिता समेत आठ नए रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुभाष कॉलोनी निवासी जगदीश राठौर को डेंगू के लक्षण मिलने पर जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। एबीवीपी के नगर मंत्री सौरभ राठौर ने बताया कि उनके पिता जगदीश राठौर को पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार की शिकायत थी।
इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल और उनकी बड़ी भाभी राखी, ठाकुरनगर निवासी रूकमणी देवी, गांधी कॉलोनी निवासी गुलशन, मतलूब खान और शिवनगर निवासी राहुल और पप्पू शर्मा को भी डेंगू के लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में शुक्रवार को 37 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब तक कुल 223 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीज
वर्ष ---- पुष्टि
2013 -156
2014 -पुष्टि नहीं
2015- 93
2016- 59
2017- 50
2018- 73
2019- 223 - अब तक
रुद्रपुर में बकरी का दूध 400 रुपये लीटर
रुद्रपुर। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ने से बकरी के दूध के दाम दोगुने हो गए। बकरी का दूध 200 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। बता दें कि डेंगू की रोकथाम के लिए बकरी का दूध लाभदायक माना जाता है। रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी में बकरी के दूध की खूब बिक्री हो रही है।