फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demonstration against illegal operation of dumpers

डंपरों के अवैध संचालन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against illegal operation of dumpers
रुद्रपुर। करतारपुर, सुआनगला और हरीनगर के लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रुद्रपुर में अवैध रूप से चल रहे यूपी में पंजीकृत डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डंपरों के अवैध संचालन की शिकायत स्थानीय प्रशासन, रुद्रपुर पुलिस कोतवाली और परिवहन विभाग से की जा चुकी हैं लेकिन कोई भी अधिकारी अवैध रूप से संचालित डंपरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश से मिट्टी भरकर डंपर चालक करतारपुर गांव से होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा इन डंपरों के खिलाफ कार्रवाई न करने से राज्य सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। इसके साथ ही डंपरों के संचालन से राहगीरों के साथ हादसा होने की आशंका से रहती है। उन्होंने अवैध रूप से चल रहे डंपरों को सीज करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान शीला देवी, जसवीर सिंह, सादा सिंह, प्रमोद शर्मा, अमनदीप सिंह, मलूक सिंह, वीर सिंह विर्क, अवतार सिंह, कुलबीर सिंह और करनदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed