फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for removal of ban on purchase of land in Bajpur

बाजपुर में जमीनों की खरीद फरोख्त पर लगी रोक हटाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of ban on purchase of land in Bajpur
रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बाजपुर में 5838 एकड़ जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर बाजपुर बचाओ मुहिम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने रोक नहीं हटाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल ने कहा कि बाजपुर के 20 गांवों की किसानों की भूमिधरी जमीन को लेकर सरकार अनर्गल आदेश कर रही है। इसको लेकर किसानों में शंकाएं और आक्रोश है। इसी परिपेक्ष्य में सांकेतिक धरना किया गया है। यदि सरकार नहीं चेती तो जमीन बचाने के लिए बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसी भी सूरत में किसानों का अहित नहीं होने देंगे। इस तानाशाह सरकार का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। कोरोना वायरस खत्म होने के बाद इस मुद्दे को लेकर जेल भरो और सड़क जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने कहा कि सरकार किसानों को बेवकूफ बना रही है। सरकार के इशारे पर ही करीब छह एकड़ जमीन को लेकर डीएम ने आदेश जारी किया है। अभी सांकेतिक लड़ाई लड़ी जा रही है। लगातार 35 दिन से कांग्रेस नेता जगतार बाजवा लड़ाई लड़ रहे हैं। दो मिनट के लिए सड़क पर इस फैसले का विरोध करने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। प्रदर्शन करने वालों में जगतार सिंह बाजवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पार्षद मोनू निषाद, राजीव कामरा, विनोद कोरंगा, अनिल शर्मा, सुनील पाठक, दर्शन लाल गोयल, संदीप गोयल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस दास, सतपाल कंबोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed