{"_id":"367b7d05a54dc75c5af6f30c243ad270","slug":"delhi-team-visit-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने किया धाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने किया धाम का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे के तहत दिल्ली से आए विशेषज्ञों के दल ने केदारनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था नेहरू पर्वतारोहण संस्था के पदाधिकारियों से धाम में होने वाले कार्यों के बारे में चर्चा की। विशेषज्ञों ने मंदिर परिसर से लेकर मंदाकिनी व सरस्वती नदी के किनारों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सुरक्षा दीवारों में हो रहे कार्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान नमामि गंगे के तहत केदारनाथ में होने वाले कार्यों को लेकर भी निम के तकनीकी सलाहकार संदेश अटेलकर से चर्चा की। अटेलकर ने बताया कि केदारनाथ में आपदा के बाद बची शेष भूमि की सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञों से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विदित हो कि 18 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री उमा भारती केदारनाथ पहुंची थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 हजार करोड़ रुपये के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे में केदारनाथ को शामिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन