फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Deadly drain on the highway

हाईवे पर जानलेवा बनी आधी-अधूरी नाली

Sun, 26 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Deadly drain on the highway
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा से रुद्रप्रयाग के बीच कई स्थानों पर निकास नाली का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। रैंतोली में दो दिन पूर्व एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाली में जा गिरी। केंद्र सरकार की ऑलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत पिछले वर्ष से भी अधिक समय से हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। खांकरा से रुद्रप्रयाग के बीच जहां कई जगहों पर हाईवे अति संवेदनशील बना हुआ है। वहीं, बरसात में गिरे मलबे की सफाई भी सही तरह से नहीं हो रही है। दूसरी तरफ रैंतोली में सड़क के ऊपरी तरफ दो फीट से अधिक गहरी व इतनी ही चौड़ी नाली खोदकर छोड़ दी गई है, जिससे वाहन दुर्घटना हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, एनएच व कार्यदायी संस्था से जल्द निकास नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed