फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Day 64 in the tehsil Bsukedar complaint

बसुकेदार के तहसील दिवस में 64 शिकायतें दर्ज

Tue, 16 Feb 2016 08:48 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी बसुकेदार में हुए तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि प्रशासनिक व विभागीय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि समस्याएं समय पर हल हों। तहसील दिवस में पहली शिकायत दानकोट गांव के अरुण कुमार गौड ने बीते वर्ष गेस्ट टीचर नियुक्ति में जखोली में धांधली होने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने इस मामले में सीईओ को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 किरोड़ा के ग्राम प्रधान बुद्धि  लाल ने इंदिरा आवास योजना की दूसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की। विमल चंद्र शुक्ला ने सिंगोली-भटवाड़ी विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एलएंडटी पर सामाजिक दायित्व योजना में वादाखिलाफी की बात कही। पाली गांव की अनीता देवी ने चंद्रापुरी में ट्राली से उनके बेटे के हाथ की उंगली कटने के बाद भी मुआवजा नहीं देने की शिकायत की।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य धीर सिंह भंडारी ने डालसिंगी व अरखुड में रसोई गैस वितरण प्वाइंट बनाने और भानुप्रतात भट्ट ने सप्ताह में एक दिन ग्राम विकास अधिकारियों को बसुकेदार तहसील में बैठाने की मांग की। बीरों-देवल निवासी मुराली लाल की विवाहिता बेटी ने दैड़ा निवासी अपने पति पर उत्पीड़न करने की शिकायत की। इस मौके पर सीडीओ सुनील कुमार, डीएफओ राजीव धीमान, एसडीएम श्याम सिंह राणा, तहसीलदार सुनील राज, सीएमओ डा. आरपी बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed