फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   cultural

रुद्रपुर में हर्षोउल्लास से मनाया रंगों का त्योहार होली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
cultural
पंतनगर में बैठकी होली में नृत्य करती महिला होल्यार। - फोटो : RUDRAPUR
रंगों का त्योहार होली रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। होली के गीतों में महिलाएं और पुरुष सभी खूब थिरके।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी, सिंह कालोनी, इंदिरा कालोनी, आवास विकास, रुद्रपुर मुख्य बाजार, भूरारानी, शांति विहार, शक्ति विहार, दरियानगर आदि में लोगों ने होली मनाईं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने आवास पर लोगों को बधाई दी। वहां पर विपिन शर्मा ,आत्माराम फौजी, परशुराम पाल, महेंद्र आर्य, ललित मिगलानी, राधेश शर्मा ,निमित्त शर्मा आदि थे। उधर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अनिल चौहान ने अपने आवास पर फूलों की होली मनाईं। पूर्व पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी मीना शर्मा के आवास पर भी होली मनाई गई। रुद्रपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और महामंत्री राजीव कामरा ने विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। वहां पर अनुभव चौधरी ,प्रीति साना, राजेंद्र निषाद आदि थे।
विज्ञापन

इधर, दिनेशपुर में छिटपुट घटनाओं के बीच पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के निवास के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादि मंडल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस नेता आशुतोष राय, हरीश कन्नौजिया, रमेश कोश्यारी के निवास पर होली मनाई गई। सभी सभासदों के घर भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। थाने में भी पुलिस कर्मियों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पंतनगर विवि परिसर, नगला, जवाह नगर, बेनी, फूलबाग, हल्दी व पत्थरचट्टा में लोगों ने होली मनाईं। वहीं कोरोना के कारण लोगों ने पानी और गीले रंगों से परहेज किया। झा कालोनी नेहरू इनक्लेव में कला पंत के आवास पर महिलाओं की बैठकी होली की धूम रही। वहां पर किरन पांडेय, प्रगति पंत, सरिता शर्मा, आशा शर्मा, चंपा पपनै, कविता तिवारी, विमला बडोला, रामेश्वरी जोशी, राकेश पांडेय, यामिनी कोठारी आदि थे। उधर, उत्तरांचल संगम की ओर से आयोजित खड़ी होली में दान नयाल, केएस मेवाड़ी, डीएस कार्की, एलपी कांडपाल, जीवन नेगी, महेशानंद पपनै, पान जोशी थे।
उठ मिलो भरत रघुपति आए...
खटीमा/सितारगंज/किच्छा। आज कौ बटुआ न्है गौ छौ फिर फागुन औना कै गौ छौ। के बोल के साथ कुमाऊं खड़ी होली का विधिवत समापन हुआ। होलिका दहन के साथ ही मंगलवार दोपहर तक होली की धूम रही। इस बीच लोगों ने एक दूसरे पर जमकर अबीर गुलाल आदि रंगों का इस्तेमाल किया। देर शाम तक उठ मिले भरत रघुपति आये भयी-भयी धरम की जीत, सुमिरो हो सीता राम भजो कोई हीरा जन्म नहीं पाओगे आदि बोलों पर देर शाम तक लोगों ने होली गायन किया।
कुमाऊंनी खड़ी होली के साथ ही सीमांत क्षेत्र में बंगाली पूरब तथा थारु जनजाति परिवारों की होली की धूम रही। थारू समाज में दो तरह की होली खेली जाती है। जो जिन्दी होली के अलावा होली समापन के बाद मरी होली खेलते हैं। इधर, ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवि रामरतन यादव, डॉ. रूपचंद्र शास्त्री, डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे, घनश्याम सती एवं राधा तिवारी ने अपनी रचनाओं से युवाओं को नशा मुक्ति एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन दयाकिशन कलौनी ने किया।
समारोह में कवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां पर सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव भुवन कापड़ी, ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र जुनेजा राजू, देवेंद्र कन्याल, वरूण अग्रवाल, नवीन जोशी, नरेश गिरी, राजू सोनकर, रमेश रौतेला आदि थे। इधर, सितारगंज क्षेत्र में होली शांतिपूर्वक तरीके से मनाई गई। पर्वतीय समाज में भी होली के गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी और पारंपरिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम किए। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सलाहउद्दीन के नेतृत्व में चले कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली पर्व की बधाई दी। इधर, किच्छा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली के आवास पर बड़ी तादात में लोग पहुंचे और होली की बधाई दी।
यहां पर राकेश खुराना, परमजीत सिंह, महेश शर्मा, प्रमोद पंत, विजयंत चौधरी आदि थे। इधर, डीडी चौक पर किशन गोयल, गिरधारी गोयल, राजीव अग्रवाल, निखिल जैन, सुरेश कुमार, विनोद सिंह, राकेश मदान आदि थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कमलेश कुमार दुबे, नवीन सिंह, ब्रह्मानंद आदि थे। वहीं, नानकपुरी टांडा गुरुद्वारे में होली पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कमेटी ने होली पर भीड़ देखते हुए नानक इंटर कालेज में पार्किंग की व्यवस्था कर रखी थी।
पुलिस कर्मियों ने नहीं मनाई सामूहिक होली
रुद्रपुर। डीआईजी अरुण मोहन जोशी के कोरोना वायरस को लेकर आदेश का असर ऊधम सिंह नगर जिले में साफ देखने को मिला। यहां किसी भी थाने, कोतवाली व चौकी में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक होली नहीं मनाई। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों के सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उन्होंने पुलिस कर्मियों से सादगी के साथ होली खेलने की बात कही थी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने सादगी के साथ होली मनाई। सामूहिक होली न मनाने के आदेश का निष्ठा के साथ पालन किया गया। इधर, सामूहिक होली न होने से रुद्रपुर कोतवाली में तैनात कई दरोगाओं में नाराजगी देखने को मिली।
हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
रुद्रपुर। होली पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का धता बताकर हुड़दंगियों से खूब हंगामा किया। नौबत यहां तक आ गई की हुड़दंग करने वालों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। बाद में करीब 12 नशेड़ियों को कोतवाली व पुलिस चौकी लाकर भविष्य में उत्पात न मचाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इधर, कोतवाली से सटे रंपुरा क्षेत्र में होली की देर शाम तक जमकर हुड़दंग होने से लोग सहमे हुए नजर आए।
होली से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का दावा किया था, लेकिन यह दावा महज हवा हवाई साबित हुआ। पांच कंपनी पीएसी, थाना, कोतवाली व चौकी पुलिस के बाद भी विभिन्न मोहल्लों में जमकर हुड़दंग हुआ। कोतवाली से सटे रंपुरा, बगवाड़ा, पहाड़गंज, रेशमबाड़ी व ट्रांजिट कैंप में हुड़दंग की शिकायतों से पुलिस कर्मियों की पसीने छूटे। आखिर में हुड़दंगियों को शांत कराने के लिए पुलिस कर्मियों को लाठियां भांजनी पड़ी।

एसएसआई बीसी जोशी ने कहा कि हुड़दंग करने वालों में अधिकांश शराबी थे। उन्हें शांत कराकर वापस घर भेजा गया। कई स्थानों पर हंगामा करने वालों को लाठियां भांजने के बाद खदेड़ा गया। बगवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने कहा हुड़दंग करने वाले कई नशेड़ियों को चौकी लाया गया, बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। हंगामा करने वालों को शांत कराने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही। इधर, ट्रांजिट कैंप में हुड़दंग कर रहे नशेड़ियों को खदेड़ने के लिए भी पुलिस ने लाठियां भाजी। थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर दिन-रात गश्त की गई।

रुद्रपुर की सिंह कालोनी में होली के गीतों पर थिरकतीं महिलाएं।

रुद्रपुर की सिंह कालोनी में होली के गीतों पर थिरकतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed