{"_id":"5c8feefcbdec22140966dafc","slug":"41552936700-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की मलिक कॉलोनी स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी के साथ ही सामान सामान चुरा लिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखे हैं जिसके आधार पर पुलिस चोरों की धरपकड़ में जुटी है। मलिक कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार की क्षेत्र में ही एचके इंटरप्राइजेज ऑनलाइन सर्विसेज के नाम से दुकान है।
बीते रविवार की रात सतेंद्र दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और दुकान में रखी 50 हजार की नकदी के साथ ही तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर गायब था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकान की सीसीटीवी खंगाली। इसमें दो नकाबपोश वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। चौकी प्रभारी विनोद जोशी का कहना है कि फुटेज से कुछ और भी सुराग मिले हैं, जिनकी मदद से जांच की जा रही है।