फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एटीएम बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

एटीएम बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर में रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने लोगों के खाते से निकाली गई रकम के साथ ही एक एटीएम और दो चाकू भी बरामद किए हैं।

ट्रांजिट कैंप विवेकनगर निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि बीती 16 अप्रैल की शाम को वह चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक एटीएम में रुपये निकालने के लिए पहुंचा था। वहां उसने एटीएम कक्ष में पहले से खड़े एक युवक से रुपये निकालने में मदद मांगी। इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम बदलकर उसके खाते से आठ हजार निकाल लिए। राजीव की तहरीर पर सीओ सिटी हिमांशु शाह के नेतृत्व में अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार देर रात एटीएम से ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम चंद्रशेखर निवासी जैरेया लक्ष्मणपुर थाना जेठवाड़ा जिला प्रतापगढ़ (यूपी) और दीपक निवासी जयनगर थाना दिनेशपुर बताया। दोनों के पास से पुलिस ने लोगों के खातों से निकाली गई 14 हजार की रकम के साथ ही एक एटीएम कार्ड और दो चाकू भी बरामद किए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पहले भी चोरी के मामले में थाना ट्रांजिट कैंप और दिनेशपुर से जेल जा चुके हैं। टीम में एसआई दिनेश सिंह, कांस्टेबल उमेश पंत, गोपाल गिरी, नीरज भोज और नरेश जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed