फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आधार कार्ड मांग कर खाते से उड़ाए 28 हजार रुपए

आधार कार्ड मांग कर खाते से उड़ाए 28 हजार रुपए

Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड मांग कर खाते से उड़ाए 28 हजार रुपए

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि (ब्यूरो)। एटीएम कार्ड को अपडेट कराने के नाम पर आधार नंबर मांगकर एक ठग ने खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की रिपोर्ट अगस्त्यमुनि थाने और साइबर थाना देहरादून में दर्ज करवा दी गई है।

पंजाब नेशनल बैंक विजयनगर में खाताधारक दिव्या सजवाण पुत्री जगवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उसका एटीएम लॉक हो गया है, जिसे दोबारा चालू करने के लिए आधार कार्ड नंबर चाहिए। इस पर दिव्या ने फोन करने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड नंबर बता दिया। करीब 10 मिनट बाद मोबाइल पर बैंक खाते से 28000 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर, सजवाण ने बैंक पहुंचकर संबंधित अधिकारी को सूचना दी। प्रबंधक ने खाते की जांच कर पाया कि उसमें से धनराशि निकाली जा चुकी है। दिव्या के पिता ने मामले की रिपोर्ट अगस्त्यमुनि थाने के साथ ही साइबर थाना देहरादून में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed