फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   80 फाइलों की जांच के बाद खुलेगा सिडकुल घोटाले का राज

80 फाइलों की जांच के बाद खुलेगा सिडकुल घोटाले का राज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
80 फाइलों की जांच के बाद खुलेगा सिडकुल घोटाले का राज

विज्ञापन
रुद्रपुर में सिडकुल घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी जहां यूपी निर्माण निगम और सिडकुल के अधिकारियों/ कर्मचारियों से पूछताछ में जुटी है, वहीं घोटाले की तह तक जाने के लिए एसआईटी को करीब 80 फाइलों की गहनता से जांच भी करनी है। पंतनगर सिडकुल में हुए घोटाले की जांच के लिए तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी फाइलों की जांच में जुटे हैं।

वर्ष 2012 से 2017 तक सिडकुल में निर्माण कार्यों की आड़ में किए गए करोड़ों के घोटाले की जांच के लिए शासन के आदेश पर पुलिस मुख्यालय की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है। सिडकुल की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पंतनगर सिडकुल में स्थापित सिटी पार्क में कराए गए निर्माण कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। इसकी जांच के लिए शासन से एसआईटी को करीब 80 फाइलें मिली हैं, जिनमें निर्माण कार्यों, टेंडर और निर्माण कार्यों के भुगतान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण फाइलें शामिल हैं। इनकी जांच इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारियों की ओर से की जा रही है। फाइलों की जांच करने के साथ ही उक्त अधिकारियों द्वारा सिडकुल और यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सिटी पार्क में कराए गए निर्माण कार्यों की लागत को अधिक दर्शाया गया है। अब निर्माण कार्यों की वास्तविक लागत क्या है, इसके लिए एसआईटी को भी किसी निर्माण कार्य करने वाले विभाग की मदद लेनी पड़ेगी। इसलिए माना जा रहा है कि निर्माण कार्यों की जांच के लिए जल्द ही एसआईटी कुछ और विभागों को भी जांच में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed