फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पुलिस से मारपीट के आरोपी को 2 साल की जेल

पुलिस से मारपीट के आरोपी को 2 साल की जेल

Tue, 23 Jan 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से मारपीट के आरोपी को 2 साल की जेल
रुद्रप्रयाग। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर की अदालत ने पुलिस के साथ गाली-गलौज और मारपीट के आरोपी को 2 साल की जेल और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में राज्य की ओर से अभियोजन अधिकारी सुदर्शन सिंह चौधरी और विपुल पांडेय ने पैरवी की। सुनाई गई सजा के तहत जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को दो माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

11 अगस्त 2015 को चौकी घोलतीर में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुभाष भंडारी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर देते हुए बताया था कि उन्हें रात्रि 9.15 बजे सूचना मिली कि घोलतीर शराब की दुकान में झगड़ा हो रहा है। पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। वहां, ठेके का कर्मचारी नगरासू निवासी दर्शन सिंह रावत ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बेकाबू होकर पुलिस कर्मियों से झगड़ने लगा। तहरीर के आधार पर 12 अगस्त को कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा आरोपी दर्शन सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed