{"_id":"5a4677454f1c1b156b8bf114","slug":"151514567493-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लगा विवाहिता का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं लगा विवाहिता का सुराग
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत कुनियाली निवासी सरस्वती देवी का 13 दिन बाद भी पता नहीं लग पाया है। महिला की खोज में परिजन जगह-जगह भटक रहे हैं। महिला के ससुर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 17 दिसंबर को उनकी बहू अपने मायके बुढना जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक फोन नहीं आने पर मायके में संपर्क किया, तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची। बताया कि 18 दिसंबर को जखोली चौकी में गुमशुदगी रिपोर्ट की गई, लेकिन आज तक पता नहीं लग पाया है। उधर, 25 नवंबर से फलाटी गांव से लापता मनेंद्र सिंह गुसाईं का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।