फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पुलिस ने चोरी की शराब सहित छह आरोपी दबोचे

पुलिस ने चोरी की शराब सहित छह आरोपी दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की शराब सहित छह आरोपी दबोचे
दिनेशपुर। पुलिस ने दो महीने पहले जयनगर नंबर चार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से 67 पेटी शराब की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपी और चोरी की शराब खरीदने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17 पेटी शराब और चोरी में प्रयुक्त पिकप को बरामद किया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम थाना परिसर में खुलासा करते हुए एएसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर 2018 की रात को जयनगर नंबर चार में दीपक सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान से 67 पेटी शराब चोरी हुई थी। पुलिस ने एसआई कीर्ति भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल को मुखबिर ने सूचना दी की कुछ लोग प्रीत विहार कॉलोनी रुद्रपुर में शराब की खरीद फरोख्त कर रहे है। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर सौदेबाजी में लगे छह लोगों को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया की पकड़े गए लोगों से 17 पेटी शराब और एक पिकप बरामद हुई। पकड़े गए बदमाश सलमान हुसैन इस्लाम नगर खटीमा, शकील निवासी कंचन कुंआ शीशगढ़, आसिफ अली निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर, हरिशंकर निवासी कानूनगोयान बहेड़ी, मनोहर रस्तोगी निवासी शीशगढ़ बरेली, मोहित ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर का रहने वाला है। सलमान और शकील ने वर्तमान में बरेली जेल में बंद शीशगढ़ के तौफिक, लौकिर और मुसीर के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चुराई गई शराब को आपस में बांट लिया था। जेल में बंद तीनों बदमाशों को रिमांड में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed