फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Create herbs livelihood

जड़ी-बूटी को बनाएं आजीविका का साधन

Sat, 06 Feb 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sat, 06 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिला सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में नेगी ने कहा कि मैदा लकड़ी, अमेस, थुनेर, लेमन ग्रास, कुटकी, अतीश, आंवला, हैड़ा, बहेड़ा, बड़ी इलायची की बाजार में बहुत मांग है। ऐसे में विभागीय स्तर पर इसकी खेती के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने वन पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। कहा कि वन पंचायतों को मजबूत कर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कई रोजगार सृजित किए जा सकते हैं। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ राजीव धीमान ने जिले में वन पंचायतों की रूपरेखा पर चर्चा की। कहा कि जागरूकता से ही वन पंचायतों को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीमांकन नहीं होने से वन पंचायतों को लेकर कई प्रकार की दिक्कतें पैदा हो रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धनाभाव में भी इस दिशा में कारगर कदम नहीं उठ पा रहे हैं। बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम देवमूर्ति यादव, उत्तम सिंह चौहान, तहसीलदार सुनील राज, एमएल भेंतवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed