फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Corona virus

जिले में आठ और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona virus
रुद्रपुर में घोषित कंटेनमेंट जोन के एक घर को सैनेटाइज करते निगम कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को आठ और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 304 पहुंच गई है। इधर, मलिक कॉलोनी के एक हिस्से में घोषित कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 38 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने घरों को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से लौटे मोतियापुर गदरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। युवक के 23 जून को सैंपल लिए गए थे। दिल्ली से लौटे शक्तिफार्म निवासी 27 वर्षीय युवक, फरीदाबाद से लौटे किच्छा निवासी 38 साल के व्यक्ति, जयपुर से लौटे महतोष मोड़ दिनेशपुर निवासी 28 वर्षीय युवक और दिल्ली से लौटी शांति कालोनी रुद्रपुर निवासी 37 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन

सभी लोगों के सैंपल एक जुलाई को लिए गए थे। इसके अलावा शिव मंदिर काशीपुर निवासी 42 साल के व्यक्ति और लकड़ी मंडी जसपुर निवासी 36 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। काशीपुर निवासी व्यक्ति के सैंपल दो जुलाई और जसपुर के व्यक्ति के सैंपल 22 जून को लिए गए थे। इसके अलावा सितारगंज निवासी 20 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई से लौटने के बाद पंतनगर में क्वारंटीन युवक के सैंपल तीन जुलाई को लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पॉजिटिव लोगों को रुद्रपुर के कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। इधर कंटेनमेंट जोन घोषित मलिक कॉलोनी में नगर निगम की टीम ने घर-घर को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जोन में स्थित घरों में जाकर लोगों के सैंपल लिए। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से 38 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed