फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   corona

दो महिलाओं समेत तीन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona
ऊधमसिंह नगर में बुधवार को महिला समेत तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दो कोरोना संक्रमित महिलाएं काशीपुर और एक व्यक्ति जसपुर का है। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 355 हो गई है।
विज्ञापन

वैैशाली कालोनी, जसपुर निवासी 45 वर्षीय कोराना संक्रमित व्यक्ति कुछ दिन पहले मुजफ्फर नगर से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका लेकर जांच के लिए भेजा था। बुधवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी 52 वर्षीय महिला का बुखार की शिकायत पर सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

इस महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। काशीपुर निवासी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने परिचित संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट में आने से संक्रमित हुई है। सभी कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 200 लोगों ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार को तीन और कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। जिले मे अब तक कुल 200 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर जिले में करीब 56 प्रतिशत है।
ऊधमसिंह नगर जिला यूपी व नेपाल देश की सीमाओं से सटा होने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर शुरू से ही संवेदनशील रहा है। जिले में अब तक 9,931 कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच हो चुकी है।
इनमें से 355 लोगों की अब तक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं।

बुधवार को भी जिले के तीन कोरोना पॉजिटिव लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 200 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में धीरे-धीरे कोरोना पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। कोरोना पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर करीब 56 प्रतिशत पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों को हेल्थ केयर सेंटर व कोविड केयर सेंटर में लगातार डॉक्टरों की टीम के आब्जर्वेशन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed