फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Contracts of women protesting overnight.

ठेके के विरोध महिलाओं ने दिया रातभर धरना

Sat, 01 Apr 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 01 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Contracts of women protesting overnight.
राजमार्ग पर सांकेतिक जाम के दौरान आंदोलित महिलाएं। - फोटो : amar ujala
शराब के ठेके के विरोध में महिलाएं लामबंद होने लगी हैं। शुक्रवार देर रात महिलाओं को पता चला कि ऊखीमठ व गांवों के निकट शराब की दुकान खुल रही है, तो वे इसके खिलाफ सड़क पर उतर गई। करीब तीन सौ महिलाएं रात को ही दुकान के विरोध में कुंड-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर धरने पर बैठ गई और पूरी रात वहीं डटी रहीं। शनिवार को महिलाओं ने विरोध में कुंड-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर सांकेतिक जाम लगा दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण का कहा कि ऊखीमठ में शराब की दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे। महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने पर अनशन की चेतावनी दी। महिलाएं शनिवार को भी हाईवे पर बैठ गई हैं। धरना देने वालों में सभासद दुर्गा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता नेगी, यशोदा देवी, जसु देवी, प्रधान विजयलक्ष्मी तिवारी, इंद्रा देवी, रजनी त्रिवेदी, बसंती रावत आदि शामिल थी। इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं रातभर हाईवे पर धरने पर बैठी रही, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से कई व्यवस्था नहीं गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को डंगवाड़ी, भटवाड़ी, बंजपाणी, गांधीनगर, मस्तोली, पेंज, किमाणा, पठाली, डुंगर-सेमला, चुन्नी-मंगोली गांव की महिलाएं ठेके के विरोध में धरने पर बैठी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिनभर बंद रही शराब की दुकानें
रुद्रप्रयाग।
शनिवार को जिले में आबकारी विभाग की सभी 9 दुकानें बंद रही। इस दौरान अधिकारी व ठेका संचालकों की बैठक भी हुई, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। आबकारी अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर संशय की स्थिति बनी है।

ऐसे में दुकानें शिफ्ट करने और बंद को लेकर स्थिति साफ नहीं होने से दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। कहा कि जिन स्थानों पर दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध हो रहा है, वहां वैकल्पिक स्थान भी तलाशे जा रहे हैं।


ऊखीमठ बाजार में शराब की दुकान नहीं खुलेंगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हाईवे व स्टेट हाईवे से कम से कम ढाई सौ से पांच मीटर दूरी पर दुकानों का संचालन होना है। हरसंभव प्रयास होगा कि गांव या बस्ती क्षेत्र में दुकान का संचालन न हो।
- देवानंद, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed