फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   contact to helpline

कोरोना के लक्षण मिलने पर हेल्पलाइन पर करें संपर्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
contact to helpline
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुरl जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। यदि किसी व्यक्ति कोरोना वायरस से जांच कराना चाहता है तो वह स्वास्थ्य विभाग के हेल्प लाइन नंबर 05944-246590 पर संपर्क कर सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त व्यक्ति में कोरोना से सम्बंधित सभी जांच करेगी l
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियों व सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की विदेश से लौटे और कोरोना वायरस पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें क्वारेंटाइन कर रही है। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस जैसे लक्ष्मण नजर आते हैं तो वह हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। इसके बाद उसका जिला अस्पताल में जांच कर सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण सर्दी, जुकाम, खांसी व गले में खराश आदि हैं। जरूरी नहीं है कि जिसमें यह लक्षण नजर आएं वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर ही इसका पत चल सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी साढ़े 11 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, लेकिन किसी व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed