फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction work to be done on Rudraprayag-Gaurikund highway overnight

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर दिनरात होगा निर्माण कार्य

Thu, 05 Mar 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Construction work to be done on Rudraprayag-Gaurikund highway overnight
आगामी 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएच को दिनरात कार्य करने और एक सप्ताह में गड्ढों का भरान व पैरापिट लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने के लिए निकाय व राजस्व विभाग को आदेश किए हैं।
विज्ञापन

बाईपास से लेकर फाटा तक राजमार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य का डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच व कार्यदायी संस्था को गड्ढा भरान, प्रभावित स्थानों पर स्ट्रेचवाइज रास्तों का निर्माण करने और सड़क के नीचे की तरफ निश्चित दूरी पर पैरापिट बनाने को कहा। उन्होंने बाजारों में सड़क किनारे सामान लगाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। विजयनगर अगस्त्यमुनि में व्यापारियों व नगर पंचायत ने बरसाती नाले का सुधारीकरण व सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण के बारे में डीएम को अवगत कराया। इस पर, डीएम ने तत्काल प्रभाव वे अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर जिपं सदस्य कुलदीप कंडारी व ग्राम प्रधान सफरी लाल ने सौंडी समेत क्षेत्र के 18 गांवों के पैतृक घाट तक पहुंचने के लिए रास्ता निर्माण की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। निरीक्षण के दौरान सीओ दीपक सिंह, नपं के ईओ हरेंद्र चौहान, एनएच के ईई जेके त्रिपाठी, एई अनिल बिष्ट, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह, ऊर्जा निगम के ईई मोहित डबराल, तहसीलदार जेआर बधाणी, जमाल खान आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed