फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of double lane bridge started on Bashti-Haat motorway

बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर डबल लेन पुल का निर्माण शुरू

Sun, 24 Apr 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Construction of double lane bridge started on Bashti-Haat motorway
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 18 किमी लंबे बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर गबनी गांव में सौ मीटर लंबे डबल लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई के मार्गों पर डबल लेन वाला यह पहला पुल है, जिसके निर्माण पर 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था ने पुल को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे उप तहसील बसुकेदार क्षेत्र के गांवों की अगस्त्यमुनि से दूरी छह किमी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को कार्यदायी संस्था आरसीसी ने पूजा-अर्चना के साथ गबनी गांव में बष्टी-हाट मार्ग को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी किनारे पुल निर्माण के लिए एबटमेंट की खुदाई शुरू कर दी है। दूसरे एबटमेंट का कार्य भी जल्द शुरू होगा। सड़क निर्माण के 14 वर्ष बाद हो रहे पुल निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सतेंद्र पडियार और पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र गोस्वामी का कहना है कि 18 किमी हाट-बष्टी मार्ग शुरू से आखिर तक हॉटमिक्स है। अब पुल बनने से बसुकेदार क्षेत्र के बष्टी, हाट समेत कई गांवों की अगस्त्यमुनि से छह किमी दूरी कम हो जाएगी। इस सुविधा से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबा फेर नहीं लगाना पड़ेगा। गबनीगांव में पुल बनने से ग्रामीणों को अब चंद्रापुरी नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि पुल के अभाव में हाट, बष्टी के ग्रामीण सर्दियों में मंदाकिनी नदी में कम पानी होने पर अस्थायी पुलिया का निर्माण कर पार करते हैं, जबकि बरसात व अन्य समय उन्हें चंद्रापुरी घूमकर अगस्त्यमुनि पहुंचना होता है। ऐसे में ग्रामीणों को दो से चार किमी पैदल दूरी भी तय करनी पड़ती है। इधर, पुल निर्माण की कार्यदायी संस्था आरसीसी के मैनेजर जेपी शर्मा ने बताया कि 100 मीटर लंबे डबल लेन पुल का निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि पुल निर्माण की निरंतर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed