{"_id":"65e480373e7c1ed6f20904ff","slug":"consensus-reached-regarding-construction-of-motorway-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1031-105324-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मोटर मार्ग निर्माण को लेकर बनी आम सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मोटर मार्ग निर्माण को लेकर बनी आम सहमति
Sun, 03 Mar 2024 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के बुडोली गांव को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए स्वीकृत सिल्ली-फलाटी-बुडोली मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आम सहमति बन गई है। अब लोनिवि की ओर से जल्द औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
रविवार को लोनिवि के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत कुमड़ी, चाका और फलाटी के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की बैठक हुई। इस मौके पर सभी ने स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण सिल्ली से प्राथमिक विद्यालय फलाटी होते हुए बुडोली तक, निर्माण पर अपनी सहमति जताई। तीनों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान का कहना था कि उन्हें सड़क निर्माण को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।
अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि तीन ग्राम पंचायतों ने मार्ग निर्माण को लेकर अपनी सहमति दे दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। बैठक में सोनिया देवी, नवीन कंडारी, सूबेदार एसएस रावत, राधेलाल, विनोद लाल, दुलब लाल, बलवंत सिंह रावत, धमेंद्र सिंह, पूरण सिंह, अनिल आदि मौजूद थे। संवाद