फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congressmen protest against government and heli company

कांग्रेसियों का सरकार और हेली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 08 Nov 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against government and heli company
केदारनाथ विधायक मनोज रावत के साथ हेली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता के विरोध में कांग्रेस - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज रावत के साथ बीते 3 नवंबर को हेली कंपनी के कर्मचारियों की ओर से की गई अभद्रता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार और हेली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में सरकार और हेली कंपनी का पुतला फूंका और डीएम कार्यालय परिसर में धरना भी दिया। उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर घटना में शामिल हेली कंपनी के अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह विष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पवन हंस हेली कंपनी के कर्मियों ने विधायक मनोज रावत के साथ अभद्रता की है। विधायक रावत ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश गुसाईं, देवेंद्र सिंह झिक्वांण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, बीरेंद्र बुटोला, जिपं सदस्य कुलदीप कंडारी, नरेंद्र बिष्ट, गणेश तिवारी, शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, महावीर रौथाण, बंटी जगवाण, आनंद सिंह और अंकुर रौथाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed