{"_id":"5f5d0f028ebc3e981c255b92","slug":"congressmen-protest-against-demand-for-employment-to-unemployed-rudrapur-news-hld396740071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार को रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार को रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/काशीपुर/गदरपुर/खटीमा/सितारगंज। बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बेरोजगार को रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर रोजगार देने में विफल होने का आरोप मढ़ा।
रुद्रपुर में शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित धरने में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी का नारा देकर सत्ता में आई थी लेकिन अब तक सरकार न तो पहाड़ का पानी और न ही पहाड़ की जवानी को यहां पर रोक पाई है। रोजगार की तलाश में नौजवान ठोकरें खाने के साथ ही आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार ने झूठे सब्जबाग दिखाकर युवाओं को ठगकर सत्ता हथियाने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि या तो रोजगार की व्यवस्था कराए या फिर गद्दी छोड़ दे। प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्थापित सिडकुल की फैक्ट्रियां बंदी की कगार में पहुंच चुकी हैं। श्रमिकों को नौकरी से निकाला जा रहा है लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, प्रदेश सचिव नंदलाल, नगर महामंत्री राजीव कामरा, विकास मल्लिक, सौरभ चिलाना, मोहन भारद्वाज, राघव सिंह, दलजीत संधू, अजय यादव, विजय मंडल, नंद शेखर गांगुली आदि थे।
इधर, काशीपुर में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर थाली बजाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए धरना स्थल से जेल रोड, कोतवाली गली और वापस धरना स्थल तक जुलूस निकाला। धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, शफीक अंसारी, राशिद फारूखी, अनिल शर्मा, इलियास माहिगीर, अब्दुल सलीम, मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, नितिन कौशिक, महेंद्र बेदी, गीता चौहान, जगदीश पनेरु, गौरव रस्तोगी, अफसर अली, सुहेल खान, लियाकत हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
वहीं, गदरपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन एवं युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल मक्कड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा कि प्रदेश की गूंगी-बहरी हो चुकी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को नींद से जगाने के लिए ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, मोहनीश कुमार, भीम ठुकराल, तीरथराज सीकरी, टीकम खेड़ा, शिवम बेहड़, आशीष बेहड़, ममता हालदार, विमला कांडपाल, अंजली देवी, ऊषा रानी, बीना पासवान आदि थे।
वहीं, खटीमा में कांग्रेसियों ने नगर के शहीद स्मारक के पास बेरोजगारों के समर्थन में धरना दिया। वहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बॉबी राठौर उमेश, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, तरुण ठाकुर, राजू सोनकर, नासिर खान, अराफात अंसारी, भूपेंद्र गंगवार, नईम रिजवी, प्रकाश, ताहिर हुसैन, पंकज टम्टा, हिमांशु तिवारी, अदील, विक्की रस्तोगी, गगनदीप, दिगंबर गुप्ता आदि थे।
उधर, सितारगंज में कार्यकर्ताओं ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में धरना दिया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, सरताज अहमद, एडवोकेट दयानंद सिंह, दीपक विश्वास, विपिन खोलिया, मुख्त्यार अंसारी, शाकिर अली, सचिन गंगवार, विश्वजीत तरफदार, संजय वैद्य, वसीम मियां, सद्दाम मलिक, रमन जायसवाल, फरयाद मियां आदि थे।