{"_id":"5f5cf7938ebc3e6d317ba786","slug":"congress-protests-with-slogans-against-bjp-government-rudrapryag-news-drn355946463","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस ने नारेबाजी के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस ने नारेबाजी के साथ दिया धरना
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और युवा विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल में प्रदेश में विकास के नाम पर एक कदम भी नए कार्य नहीं हुए हैं।
जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नया बस अड्डा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध किया। कहा कि प्रदेश में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई से लोग हालकान हैं। रोजगार के नाम पर बीते तीन वर्षों में किसी भी विभाग में भर्ती नहीं हुई है, जिससे पढ़े-लिखे योग्यताधारी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। कहा कि प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडने का दावा करने वाली सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने कहा कि बेरोजगारी की स्थिति इस कदर भयावह है कि लाल बत्ती गाड़ी वाले लोग भी अपने बच्चों को पीआरडी में नौकरी लगा रहे हैं। सरकार जनभावनाओं के साथ खेल रही है। पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह से विफल रही है। कहा कि सरकार चारों ओर जनता को गुमराह कर रही है। रोजगार देने के नाम पर सभी विभागों में भर्ती पर रोक लगी हुई है, जिससे युवा आहत हैं। पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिक्वांण ने कहा कि विकास के नाम पर कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। पीसीसी सदस्य बीरेंद्र बुटोला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने विधायकों को रोजगार देने का काम कर रही है। पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के फीते काटकर विकास के नाम पर इतिश्री की जा रही है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, हरीश गुसाईं, चैन सिंह पंवार, अंकुंर रौथाण, अजय पुंडीर, बंटी जगवाण, मनोहर रावत, सुरेश चंद्र, गोल्डी राणा, दीपू राणा, किशन जगवाण आदि मौजूद थे।