फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress councilor kidnapped rogue crook Rohan arrested

कांग्रेसी पार्षद अपहरण का फरार बदमाश रोहन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress councilor kidnapped rogue crook Rohan arrested
रुद्रपुर में पुलिस हिरासत में बदमाश रोहन भाटी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा अपहरण में फरार चल रहे बदमाश रोहन भाटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश रुद्रपुर कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था। मामले में छह बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने कोतवाली में पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 जनवरी को वार्ड 21 के कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा अपने घर से प्रीतविहार कॉलोनी में दुकानदारों से बकाया लेने के लिए स्कूटी पर निकले थे। इसी बीच नीले रंग की बलेनो कार में सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसका अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने जांच के बाद 24 जनवरी को पुलिस ने बागपत से रिंकू निवासी साउथ गणेश नगर दिल्ली, अबरार अंसारी उर्फ कुनाल निवासी फाजलपुर अमरोहा रुद्रपुर, गौतम जाटव ग्राम खेला चांदीनगर बागपत व चेतन निवासी त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 28 जनवरी को फरार दो बदमाश हरेंद्र सिंह उर्फ लाला व संदीप निवासीगण खेला खेगड़ा चांदीनगर बागपत को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम खेला चांदीनगर बागपत निवासी रोहन रुद्रपुर कोर्ट में सरेंडर के लिए आ रहा था, जहां पुलिस ने कोर्ट के बाहर नैनीताल हाईवे पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। टीम में एसएसआई बीसी जोशी, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, विमल कुमार और शंकर राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed