फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Conclusion of Beauty Parlour Training

Rudraprayag News: ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन

Wed, 17 Jun 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 17 Jun 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of Beauty Parlour Training
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार की बेहतर संभावनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर आरती पाल ने प्रतिभागियों को फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग और ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। वहीं आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जबकि प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन और विपणन संबंधी विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसबीआई एडीबी के शाखा प्रबंधक शुभम पटेल ने भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed