फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Complete the work in Kedarnath on time with quality: CM

केदारनाथ में गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करें कार्य : सीएम

Tue, 26 Apr 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Complete the work in Kedarnath on time with quality: CM
कालीमठ में सीएम पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करते हुए स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि। - फोटो : RUDRAPRYAG
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर पड़ी निर्माण सामग्री व मलबे को त्वरित हटाने और मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन आस्था पथ का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। सीएम ने धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों का हालचाल पूछते हुए उनसे कार्यों में आ रही दिक्कतें पूछीं और उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। इन दिनों केदारनाथ पुनर्निर्माण में 700 मजदूर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 8.30 बजे केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर और डीएम मयूर दीक्षित के साथ सरस्वती नदी पर बने 504 मीटर लंबे आस्था पथ का जायजा लिया। सीएम ने मंदाकिनी नदी किनारे बनाए जा रहे आस्था पथ का निर्माण समय पर पूरा करने के साथ ही मंदिर मार्ग पर पड़ी निर्माण सामग्री व मलबे को जल्द साफ करने को कहा, जिससे आगामी यात्रा में यात्रियों को दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि छह मई से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के बारे में जानकारी जी और यात्री व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने केदारनाथ मंदिर परिसर के आसपास पहाड़ी शैली में निर्माणाधीन भवनों के बारे में भी जानकारी ली। इस पर पर्यटन सचिव ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्यों के दूसरे चरण में अस्पताल, धर्मशाला, पुलिस थाना, यात्रा कंट्रोल एंड कमांड रूम सहित अन्य कई भवन बनाए जाने हैं। इस मौके पर विधायक शैलारानी रावत, अपर मुख्य अधिकारी योगेंद्र सिंह, ईई प्रवीण कर्णवाल, ईई संजय सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में बन रहा प्रवेश द्वार
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही ब्रह्मकमल वाटर पार्क बनाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। केदारनाथ में पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान के हिसाब से ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वासुकी ताल को करें विकसित
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ-वासुकीताल ट्रेक को विकसित करने के लिए जल्द कार्य शुरू करने को कहा। इस ट्रेक से जहां स्थानीय स्तर पर ट्रेकिंग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं, यात्रा के साथ यात्री एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे। संवाद

डीएम की प्रशंसा की
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में सीएम पुष्कर सिंह धामी व विधायक शैलारानी रावत ने डीएम मयूर दीक्षित की प्रशंसा की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि नए डीएम को बाबा केदार ने अपनी सेवा के लिए बुलाया है। इस पर, सीएम ने कहा कि वह योग्य अधिकारी हैं और आने वाले समय में वरिष्ठ अधिकारियों की श्रेणी में शामिल होंगे। साथ ही उनके कार्यभार ग्रहण कर धाम पहुंचने पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed