{"_id":"571111974f1c1b330d4a6ac3","slug":"communications-services-for-remote-villages-dream-remains","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ गांवों के लिए संचार सेवा बना हुआ है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ गांवों के लिए संचार सेवा बना हुआ है सपना
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लाक के पूर्वी बांगर पट्टी और अगस्त्यमुनि ब्लाक की रानीगढ़ व धनपुर पट्टी के दूरस्थ गांवों के लिए लिए संचार सेवा सपना मात्र है। यहां लगे इक्का-दुक्का टावर भी शोपीश बने हुए हैं।
पूर्वी बांगर में डांगी, खौड़, उच्छोला, भुनालगांव, घंघासू, मथ्यागांव, बक्सीर आदि ग्राम पंचायतें हैं। यहां संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत संचार निगम ने उच्छोला में मोबाइल टावर लगाया है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि कमजोर सिग्नल के कारण मोबाइल पर घंटी तो बजती है, लेकिन रिसीव कर बात करने के लिए ग्रामीणों को कई कदम दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र के बीएम भट्ट, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि का कहना है कि उनके पुत्र और संगे-संबंधियों से बात करने के लिए उन्हें गांव से सौ से दौ सौ मीटर दूर जाना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट का कहना है कि शासन-प्रशासन के साथ केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही।
केंद्र स्तर से एक सर्वेक्षण टीम कुछ माह पहले पहुंची थी। सर्वे से आगे बात नहीं बढ़ी। संचार सुविधा बेहतर नहीं होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- नवीन सेमवाल, ग्राम प्रधान डांगी
ग्राम पंचायत डांगी के ऊपर जाख नामी तोक में नया मोबाइल टॉवर लगाने का प्रस्ताव मेन आफिस को तीन माह पूर्व भेज दिया गया है। फेज-7 में इसका कार्य शुरु किया जाएगा। इस टावर के लगने से बड़े क्षेत्र को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा।
-- केएस रावत, एसडीओ बीएसएनएल रुद्रप्रयाग