Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Communication service problem in Satera Khal area

Rudraprayag News: सतेराखाल क्षेत्र में संचार सेवा की समस्या

Thu, 18 Sep 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 18 Sep 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Communication service problem in Satera Khal area
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा के सतेराखाल क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां बीएसएनएल समेत अन्य निजी कंपनियों की सेवाएं अक्सर बाधित रहती हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में सिग्नल न आने से लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नया टावर लगाने की मांग की।

कनेक्टिविटी का सीधा असर स्कूली बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी पड़ रहा है और इंटरनेट से जुड़े दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं। यह समस्या सतेराखाल के अलावा स्यूंपुरी, स्यूंड, नारी, खतेणा, मालतोली, और मयकोटी जैसे गांवों में भी बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में नया मोबाइल टावर लगाने की मांग की। सांसद ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed