{"_id":"6a2ff918bcfeae2745016200","slug":"cleanliness-drive-conducted-on-the-tungnath-chandrashila-trek-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119154-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, 15 Jun 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ऊखीमठ। तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक पर सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी की अपील पर आयोजित अभियान में कोतवाली पुलिस, नगर पंचायत, मंदिर समिति तुंगनाथ, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने श्रमदान किया।
अभियान के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान चोपता से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक मार्ग पर फैले प्लास्टिक, बोतलें, प्लास्टिक कूड़ा आदि को एकत्र किया गया। वहीं एकत्रित कचरे को निस्तारण के लिए चोपता स्थित घोड़ा स्टैंड के पास पहुंचाया गया। थाना प्रभारी मनोज नेगी ने भी अभियान में शामिल लोगों, यात्रियों और पर्यटकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।