फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Clashes between police and young people in Mandakini cultural evening

कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में उत्पात

Sat, 07 Nov 2015 06:36 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Sat, 07 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
 मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक कृषि विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हंगामे की भेंट चढ़ने से स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान गाली-गलौज, धक्कामुक्की के आरोप में पुलिस ने नामजद दस लोगों में से पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुरक्षा व्यवस्था और मेला आयोजन को लेकर अगस्त्यमुनि में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत और केदारनाथ की विधायक की मौजूदगी में दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगायक गजेंद्र राणा का कार्यक्रम चल रहा था। दो-तीन प्रस्तुतियों के बाद कैबिनेट मंत्री डा. रावत संबोधन के लिए मंच पर गए।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवक मंच की तरफ बढ़ने लगे। ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह रावत ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे गाली-गलौज और धक्कामुक्की कर मंच पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। डा. रावत ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वे माइक छीनकर उत्पात मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक शैलारानी, ब्लाक प्रमुख रौथाण, एसडीएम सीएस चौहान की भी उन्होंने नहीं सुनी।  आधे घंटे से अधिक समय तक चले ड्रामे को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी तो उपद्रवी पुलिस से भिड़ गए। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर मौजूद लोगों व मेला समिति के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस दौरान मेला समिति ने भी सांस्कृतिक संध्या को स्थगित कर दिया।

इधर, शनिवार को सब इंस्पेक्टर रावत ने दस लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दी है। सीओ मिथलेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने कुंवर सिंह सजवाण, आलोक नेगी, प्रीतम गोस्वामी, सुमन नेगी, नवीन कंडारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया। पांच अन्य की तलाश जारी है।

इधर, मेला समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इधर, शनिवार को दिनभर मेला स्थल पर खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सुचारु रही।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
अगस्त्यमुनि। सीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि मेला पांडाल सहित पूरे नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गुप्तकाशी थाना व मयाली पुलिस चौकी से पुलिस बुलाई गई है। इसके अलावा डेढ़ प्लाटून पीएससी को भी तैनात कर दिया गया है। मेला आयोजन को देखते हुए दो अन्य स्थानों पर पुलिस केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed