फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   civic aminities

बारिश होते ही तालाब बन जाते हैं घरों के आंगन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
civic aminities
रुद्रपुर के प्रीत विहार में गढ्डों में भरा पानी। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम के परिसीमन के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल प्रीत विहार वार्ड नंबर एक के लोग बरसात में जलभराव की समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र में नालियां न होने से बारिश में घरों के आंगन तालाब बन जाते हैं। क्षेत्रवासियों की शिकायतों के बावजूद निगम की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

रामपुर रोड से लगी फाजलपुर महरौला ग्रामसभा को दो साल पहले नगर निगम में शामिल कर लिया गया था। तब लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें शहर की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क की दशा सुधरेगी और बारिश में जलभराव की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन कईं समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। वार्ड में विकास के नाम पर चंद सड़कों का निर्माण कार्य तो हुआ है लेकिन जलभराव की सबसे बड़ी समस्या आज भी जस की तस है।
विज्ञापन

बरसात में घरों से बाहर निकलना दिक्कतों भरा है। अपने घर के आंगनों में बच्चों के खेलने पर पानी में डूबने जैसी अनहोनी का खतरा सताता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ स्थानों पर तो चार-पांच दिन बाद कूड़े की गाड़ियां कूड़ा लेने के लिए पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपेक्षा के अनुसार नगर निगम की ओर से अब तक कोई सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। बरसात में जलभराव होने से घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। वर्षों से जो सुविधा मिली हैं, उन्हीं के सहारे जिंदगी कट रही है। राजन ठुकराल।
- बारिश होते ही घरों के आंगनों में पानी भर जाता है। जल निकासी के लिए दर्जनों बार वार्ड मेंबर को कहा जा चुका है। मूलभूत समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश अधिक हुई तो जलभराव की समस्या और अधिक होगी। गीता गुप्ता
- हमारे वार्ड में सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन लॉकडाउन के बाद उसका भी काम बंद कर दिया गया है। सड़क पर पत्थर और बजरी के बिखरने से हादसे का खतरा बना है। जलभराव की समस्या तो बहुत पुरानी है। इदरीश अंसारी।

- घर के आगे से गुजरने वाली सड़क से डामर उधड़ चुका है। नगर निगम में शामिल होने के बाद सड़क, जलभराव की समस्या ने राहत मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन आज तक कोई खास सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। विभा देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed