फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Children showed talent in sports competitions

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in sports competitions
गदरपुर/गूलरभोज/दिनेशपुर। न्याय पंचायत बराखेड़ा के तहत जीआईसी मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ वार्ड नंबर छह के सभासद मनोज गुम्बर, बीईओ हवलदार प्रसाद एवं सीआरसी समन्वयक मनोहर लाल ने संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में 18 ग्राम पंचायतों के स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर 12 बालक वर्ग की 60 व 200 मीटर दौड़ में आकाश प्रजापति प्रथम, लंबी कूद में प्रियांश कम्बोज प्रथम व करन द्वितीय रहे। मेडिसन बॉल थ्रो में अभिषेक कुमार प्रथम, करन द्वितीय व गौतम गंभीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 60 मीटर दौड़ में सोनम एवं 200 मीटर में सानिया प्रथम रहीं। लंबी कूद में सोनम प्रथम, पायल द्वितीय व नेहा तृतीय रही।
विज्ञापन

मेडिसन बॉल थ्रो में अंशिका गुप्ता प्रथम, महक द्वितीय व नेहा तृतीय रहीं। कबड्डी में यूनीक पब्लिक स्कूल विजेता रहा। प्रतिभागी टीमों एवं बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां शिव शंकर पांडे, ब्रीतराज चावला, संजीव बुधौरी, दीपक पांगती, राजेंद्र सिंह चौहान, प्रशांत पनेरिया, संजीव शर्मा, राकेश गगनेजा, राम अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, तकदीस खान, रुकमणि सजवाण, आभा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गूलरभोज में न्याय पंचायत गोविंदपुर मे एएनके इंटर कॉलेज में हुए खेल महाकुंभ में के खेल महाकुंभ का शुभारंभ गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दूबे और प्रभारी प्रधानाचार्य निर्विकार मौर्य ने किया। 60 मीटर दौड़ में बालक वर्ग मे अभिषेक विश्वास प्रथम, देववृत वैद्य द्वितीय और सूरज तीसरे रहे। बालिका वर्ग में अर्शदीप कौर प्रथम, प्राची दूबे द्वितीय और लवी तृतीय रहीं।
दो सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अभिषेक विश्वास प्रथम, दिनेश बक्शी द्वितीय और दीपक पांडे द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अर्शदीप कौर प्रथम, प्राची दूबे द्वितीय और लवी सागर तृतीय रहीं। कबड्डी के फाइनल में सरस्वती शिशु मंदिर गूलरभोज ने एएनके इंटर कॉलेज को हराया।
विजयी प्रतिभाओं को खेल व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने पुरस्कृत किया। वहां तरुण दूबे, सतीश चुघ, कुंदन लाल कौशिक, परमजीत सिंह, महेंद्र यादव, जयंत मंडल, इमरान खान, सुपद मंडल, वरुण कुमार टम्टा, हवलदार प्रसाद आदि थे।
60 मीटर दौड़ में आदित्य और प्रिया ने बाजी मारी
उधर, दिनेशपुर में रामबाग के खेल मैदान में आनंद खेड़ा न्याय पंचायत स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान विकास सरकार ने रिबन काटकर किया। 60 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में आदित्य सरकार प्रथम व अभय सरकार द्वितीय, बालिका वर्ग में प्रिया विश्वास प्रथम व प्रियंका सैनी द्वितीय रहे।
200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सोहन वैद्य प्रथम व शिवा मजूमदार द्वितीय रहे। कबड्डी के बालक वर्ग में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल ने किड्स पैराडाइस स्कूल को व बालिका वर्ग में किड्स पैराडाइस स्कूल ने न्यू ईरा पब्लिक स्कूल को हराया। वहां ब्लॉक खेल समन्वयक ब्रजेश दूबे, बीईओ हवलदार प्रसाद, प्रदीप कुमार, चंद्रषेखर, पंकज चैधरी, अवतार सिंह, रवि सरकार, लक्ष्मी बैरागी, मीना गंभीर, गीता कांडपाल, गुरुपद हाल्दार आदि थे।
सरकड़ी में भी महाकुंभ शुरू
केलाखेड़ा। गांव रामनगर स्थित राउमावि में न्याय पंचायत सरकड़ी के खेल महाकुंभ का शुभारंभ प्रधानाचार्य एचएन पांडे ने किया। प्रथम चरण में 60 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमित कुमार प्रथम, शाहरुख खान द्वितीय, मोहित तृतीय (रामनगर) और बालिका वर्ग में सिमरन कौर गणेशपुर प्रथम, इकरा रामनगर द्वितीय, 200मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अजय कुमार प्रथम, फैजान द्वितीय, बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में नवजोत कौर प्रथम, सिमरन कौर द्वितीय रहीं।

इसके अलावा लंबी कूद बालक वर्ग में रिहान प्रथम, अमित कुमार द्वितीय रहे। संचालक हरिनारायण पांडे, रघुनाथ राम ने किया। वहां पर अशोक कुमार, नरेंद्र बाबू आर्य, नौबत राम वर्मा, योगेश कुमार, महेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed