{"_id":"577d2ed04f1c1b93477fa24b","slug":"child-deaths-from-snake-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
फलई गांव निवासी कमल चंद्र के पुत्र दिव्यांशु (14) की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्राम प्रधान एमएस रावत ने बताया कि मंगलवार शाम को दिव्यांशु साथियों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। तभी सांप ने उसके हाथ में डस लिया।
विज्ञापन
घरेलू उपचार के बाद उसे सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि उक्त जीआईसी अगस्त्यमुनि में वह कक्षा 9 का छात्र था।
विज्ञापन