फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Changing weather patterns throughout the day in Kedarnath

केदारनाथ में दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज

Mon, 14 Mar 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 14 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
 Changing weather patterns throughout the day in Kedarnath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
केदारनाथ धाम में सोमवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह दो घंटे तेज बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रात: साढ़े नौ बजे से दो घंटे तक तेज बर्फबारी हुई।
विज्ञापन



दोपहर बाद निम ने एमआई-26 हेलीपैड से मंदिर मार्ग और पैदल रास्तों की बर्फ साफ करने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान भी रुक-रुककर बर्फ की हल्की फुहारें गिरती रही। धाम में मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में करीब सवा तीन फीट बर्फ जमा है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी लिनचौली तक ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमा हो गई है। लिनचौली से रामबाड़ा के बीच कुछ स्थानों पर बर्फ गिरी है। इधर रुद्रप्रयाग सहित अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित जिले के अन्य स्थानों पर दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए बारिश की तेज बौंछारें भी गिरी।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से फसलें चौपट
जखोली। सोमवार सुबह हुई तेज ओलावृष्टि से विकासखंड की ग्राम पंचायत ललूड़ी, टेंडवाल गांव, चौंरा, सिराई, जखोली, खलियाण, मुनियाघर आदि गांवों में काश्तकारों की सरसों, गेहूं और जौ की फसल नष्ट हो गई है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने बताया कि पहले ही फसल सूखे से व्यापक प्रभावित थी। काश्तकारों की बची उम्मीदें ओलावृष्टि ने खत्म कर दी हैं। उन्होंने ग्रामीणों को फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईराणी गांव में आम रास्ते बर्फ से ढके
गोपेश्वर। दो दिनों तक हुई बारिश और बर्फबारी से जिले के सुदूर ईराणी गांव के आम रास्ते बर्फ से ढक गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। बर्फ से बकरी पालकों के सामने बकरियों के चरान की दिक्कतें आ जाती हैं। ईराणी गांव निवासी मोहन सिंह और दिनेश सिंह का कहना है कि बर्फबारी से अच्छी फसल की उम्मीद है।



रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी
पौड़ी। मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह से ही शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी जारी रही है। मौसम के बदले मिजाज से शहर में फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को मौसम की मार से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed