रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय और रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
सुबह करीब 10 बजे से जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल ने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की। देर शाम तक करीब 45 फीसदी ही जिला पंचायत सदस्य ही प्रमाण पत्र लेने को पहुंचे। नबियाल ने कहा कि शेष विजेताओं को बुधवार को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
उधर, रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भी सुबह करीब 10 बजे विजेता ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और वार्ड सदस्यों को प्रमाण दिए गए। शाम करीब पांच बजे तक कार्यालय में प्रमाण वितरित किए गए। ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को भी प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

रुद्रपुर जिला पंचायत कार्यालय में प्रमाण पत्र लेती जिपं सदस्य कुलदीप कौर- फोटो : RUDRAPUR