फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Center opened on holiday, 15 thousand quintal paddy sold in Rudrapur

छुट्टी के दिन भी खुले केंद्र, रुद्रपुर में बिका 15 हजार क्विंटल धान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Center opened on holiday, 15 thousand quintal paddy sold in Rudrapur
सितारगंज में किसान व आढ़तियों के साथ बैठक करते विधायक सौरभ बहुगुणा। - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। कच्चा आढ़तियों को कोड जारी होने के बाद जिले में धान खरीद में तजी आ गई है। धान खरीद का दबाव बढ़ने पर उप संभागीय विपणन अधिकारी ने महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश के दिन भी धान खरीद जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस कारण अवकाश के दिन भी जिलेभर में क्रय केंद्रों पर धान खरीद हुई। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के क्रय केंद्र पर एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा, अलबत्ता आढ़तों पर किसानों ने करीब 15 हजार क्विंटल धान बेचा। बड़ी संख्या में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने के कारण रुद्रपुर गल्ला मंडी में सुबह के समय जाम लग गया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी गेट पर मंडी निरीक्षक अरविंद वर्मा और योगेश तिवारी आदि ने किसानों के धान पर्चियां काटी। इसके बाद आढ़तों पर सिक्स-आर काटी गई। गल्ला मंडी में जिलेभर और यूपी के सीमांत गांवों से करीब 235 धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंचने के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इधर, तराई विकास विकास सहकारी संघ में शनिवार को इस सत्र में पहली बार धान खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सचिव साकेत शाही, केंद्र प्रभारी अमित कुमार और लेखाकार प्रेमनाथ यादव ने बताया कि केंद्र पर करीब 150 क्विंटल धान की खरीद हुई। वहीं, बगवाड़ा क्रय केंद्र पर 489 क्विंटल और फुलसुंगा क्रय केंद्र पर 160 क्विंटल धान खरीद हुई। जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने बताया कि जिले में अब तक 140 सरकारी क्रय केंद्रों पर करीब 37 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, जबकि 39 क्रय केंद्रों पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हुई है।
बाजपुर में 2445 क्विंटल धान खरीद
बाजपुर। एडीओ सहकारिता गंगा सिंह पिपलिया ने बताया कि शनिवार को सहकारिता के नौ तौल केंद्रों पर 11 सौ क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं खाद्य विभाग के दो केंद्रों पर 1345 क्विंटल धान खरीद हुई है। सहकारिता के 16 तौल केंद्रों में से नौ पर धान खरीद हो रही है, जबकि सात केंद्रों पर किसान अभी धान लेकर नहीं पहुंच रहे है।
कमीशन एजेंट कर रहे हैं धान की बंपर खरीद
काशीपुर। धान क्रय केंद्रों पर कमीशन एजेंटों की ओर से बंपर खरीद की जा रही है। इनके माध्यम से रोजाना करीब 40 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा रहा है।
उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गोयल ने बताया कि अकेले काशीपुर में 62 कमीशन एजेंट है, जो सरकारी खरीद मूल्य पर धान खरीद रहे हैं। कमीशन एजेंटों के माध्यम से धान बेचने पर किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान मिल जा रहा है। इसके चलते किसान बिना किसी परेशानी के धान बेच रहे हैं।
उधर, सहकारिता विभाग के 10 खरीद केंद्र हैं और मंडी में आरएफसी का भी एक खरीद केंद्र है। सहकारिता के खरीद केंद्रों की ओर किसान रुख नहीं कर रहे हैं। आरएफसी खरीद केंद्र प्रभारी रविराज ने बताया कि अभी तक कुल 1542 क्विंटल की खरीद हो पाई है।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद आढ़ती और किसानों में सुलह
सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा के हस्तक्षेप के बाद किसानों और आढ़तियों के बीच धान खरीद को लेकर सुलह हो गई। शनिवार को विधायक बहुगुणा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में किसान और आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
किसानों ने कहा कि मानक के तहत कटौती होनी चाहिए और न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। एसएमआई की ओर से राइस मिल का आवंटन किया जाए ताकि किसान धान बेचने के दौरान चक्कर न काटे। आढ़तियों ने भी उनकी मांगों पर सहमति जताई। विधायक ने कहा कि मंडी में आढ़ती न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान का धान खरीदें।
इसके बाद विधायक ने मंडी परिसर में आढ़तियों की तौल शुरू कराई। वहां मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष खतीब अहमद, भाकियू के अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल, जिला सचिव बूटा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करमजीत सिंह गिल, जस्सा सिंह मलपुरी, गुरप्रीत सिंह देओल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंघल, शिवकुमार मित्तल, विनोद अग्रवाल, यादराम गुप्ता आदि थे।
खटीमा में गहमागहमी के बाद शुरू हुई धान खरीद
खटीमा। मंडी परिसर में कच्चा आढ़तियों ने शनिवार को 35 ट्रॉली धान खरीदा। इससे पूर्व शनिवार को भी धान में नमी की अधिक मात्रा को लेकर गहमागहमी हो गई थी, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। एसडीओ सहकारिता गौरव शर्मा ने बताया कि विकासखंड में कार्यरत क्रय केंद्रों की ओर से 28 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है।
एसडीओ ने बताया कि 57 क्रय केंद्रों में पांच को छोड़ सभी में खरीद कार्य सुचारु चल रहा है। वहां एसएमआई चंद्रशेखर, मंडी सचिव विनोद कुमार पलडिया, मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री राजेश राणा, पवन अरोड़ा, हरप्रीत सिंह महल, अनिल बत्रा, रोहिताश अग्रवाल, ईश्वर बंसल, राकेश अग्रवाल आदि थे।
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
काशीपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियावाला चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान किसानों को कानूनों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में किसानों ने कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर कर कांग्रेस की मुहिम का समर्थन किया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कानूनों के खिलाफ जनमत संग्रह किया जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों को चंद औद्योगिक घरानों की कठपुतली बनाने का प्रयास कर रही है। मंडी सिस्टम खत्म होने से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी अनिवार्य की जाए।

कार्यकर्ताओं ने बसई, इस्लामनगर, मझरा, गंगापुर में घूम-घूम कर किसानों से हस्ताक्षर कराए। वहां अरुण चौहान, प्रीत बम, राशिद फारूकी, रवि ढींगरा, ताहिर चौधरी, नितिन कौशिक, सचिन नाडिग, जुबैर अहमद, सिद्धार्थ शर्मा, साहिल चौधरी, रोशनी बेगम, विपिन कुमार, नवी हसन, सलीम आदि थे।

खटीमा मंडी में किसानों के धान की नमी मापते मंडी अधिकारी।

खटीमा मंडी में किसानों के धान की नमी मापते मंडी अधिकारी।- फोटो : KHATIMA

रुद्रपुर में तराई विकास सहकारी संघ के कांटे पर धान तोलते पल्लेदार।

रुद्रपुर में तराई विकास सहकारी संघ के कांटे पर धान तोलते पल्लेदार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed