फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   CDO orgnised meeting

अधूरी तैयारी से बैठक में आने पर सीडीओ ने डीपीओ को लगाई लताड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
CDO orgnised meeting
रुद्रपुर के विकास भवन में समीक्षा बैठक करते सीडीओ। - फोटो : RUDRAPUR
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधूरी तैयारी से आने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीओ को लताड़ लगा दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की सीडीपीओ के जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक में नहीं जुड़ने पर डीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बेहतर नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ हिमांशु खुराना ने विभाग की समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह से प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके बाद उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल किए तो डीपीओ संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे सीडीओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर डीपीओ को डांट लगा दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्देशों के बावजूद जूम एप पर ऑनलाइन बैठक में परियोजनाओं की सीडीपीओ के नहीं जुड़ने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीओ से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीओ को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अधूरे फार्म को जल्द ऑनलाइन अपलोड करने, वन स्टॉप सेंटर में महिला कर्मियों की नियुक्ति करने के साथ-साथ जल्द से जल्द अधूरी काउंसलिंग का निबटारा करने, महिला शक्ति केंद्र की कर्मचारियों को नंदा गौरा योजना व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। वहां महिला कल्याण अधिकारी श्वेता दीक्षित, वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर कविता बडोला, किशन मेहरा, चंचल बाला, ईशु चंद्रा, कमला अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed