फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   CCTV cameras will be installed in public places

सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा

Thu, 24 Dec 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in public places
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड हाईवे पर स्थित तिलवाड़ा में बेहतर यातायात व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर पुलिस द्वारा व्यापारियों व टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर चर्चा की गई। कहा गया कि बाजार समेत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जल्द नगर पंचायत व प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी जसपाल सिंह नेगी ने बैठक में कहा कि जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाजार की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कहा कि बाजार में जाम न लगे इसलिए निश्चित स्थान पर टैक्सी पार्क करने की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीमा चौहान, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मान सिंह जगवान, महावीर जगवाण, सभासद संजय रावत, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र डिमरी, डॉ. सुरेश गोदियाल, नरेश भट्ट, प्रदीप भंडारी, गुमान सिंह असवाल, बाग सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed