फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Case on two youths who reached Rudrapur from Sambhal, sent on quarantine for 14 days

संभल से रुद्रपुर पहुंचे दो युवकों पर केस, 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Case on two youths who reached Rudrapur from Sambhal, sent on quarantine for 14 days
रुद्रपुर। उत्तरप्रदेश के संभल जिले से बिना इजाजत रुद्रपुर पहुंचे कार सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज करने के साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर भेजा गया है।
विज्ञापन
बीते बुधवार को एसआई पान सिंह तोमक्याल पुलिस टीम के साथ डीडी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सिडकुल की ओर से आ रही कार संख्या यूपी 38एम2112 को रोका। कार चालक से सड़क पर चलने का अनुमति पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हसरत व दूसरे युवक ने अपना नाम जाफर निवासी तिसरी थाना नखासा संभल यूपी बताया। एसआई पान सिंह तोमक्याल ने बताया दोनों युवक नियमों को ताख पर रखकर बिना परमिशन के यूपी से रुद्रपुर पहुंचे थे। दोनों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269 आईपीसी व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि कार को सीज करने के साथ ही दोनों युवकों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed