फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Case on owner of huge mega mart mall

विशाल मेगा मार्ट मॉल के मालिक पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Case on owner of huge mega mart mall
रुद्रपुर। लॉकडाउन में मानकों को दरकिनार कर कपड़ों की बिक्री करने पर पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के मालिक पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार को एसआई भुवन चंद्र पांडे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन मई को लॉकडाउन के दौरान विशाल मेगा मार्ट में दुकानदार कपड़ों की बिक्री कर रहे थे। व्यापार मंडल पदाधिकारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानों को बंद कराकर मॉल संचालक को कड़ी फटकार लगाई थी। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया मॉल संचालक ने राशन की दुकान खोलने की परमिशन प्रशासन से ली थी। लेकिन इसकी आड़ में कपड़ों की दुकान खोल दी गईं। उन्होंने बताया कि मॉल के मालिक के खिलाफ धारा 180, 269, 270 आईपीसी व 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed