फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Car riders fired on property dealer

प्रॉपर्टी डीलर पर कार सवार दबंगों ने की फायरिंगए दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car riders fired on property dealer
रुद्रपुर के एक अस्पताल में घायल प्रॉपर्टी डिलर का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : RUDRAPUR
प्रॉपरुद्रपुर। कीरतपुर में दो बाइकों में सवार अज्ञात दबंगों ने प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुलिस के होली पर की गई सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। देर शाम हुई फायरिंग से इलाके में दहशत मची रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम ग्राम कीरतपुर में मनिहार खेड़ा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर हयात सिंह सैनी पर बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने मौके पर दहशत मचाने के लिए जमकर गोलियां भी चलाई। साथ ही हयात सिंह के पार्टनर विक्रमजीत सिंह चीमा पर भी अज्ञात हमलावरों ने हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घायल प्रॉपर्टी डीलर हयात सिंह को उपचार के लिए काशीपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गये। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हमला हुआ है। घायल हयात सिंह के शरीर पर कोई गोली के निशान नहीं है लेकिन घटनास्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, होली से एक रात पहले हुई फायरिंग से पुलिस के तमाम सुरक्षा इंतजाम की पोल खुल गई। अतिसंवेदनशील स्थान पर हुई फायरिंग से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed