फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Canal damaged, how irrigation

नहर क्षतिग्रस्त, कैसे हो सिंचाई

Mon, 25 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 25 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

 मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग के मलबे से पूर्वियाणा गांव की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस कारण पांच सौ नाली सिंचित भूमि को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त नहर का निरीक्षण करने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त संपर्क मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन सड़क किनारे जगह-जगह लगाए गए मलबे के ढेर परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन


इस मलबे से जहां गांव की खरकधार सिंचाई नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बारिश में सड़क का मलबा खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसल को भी क्षति पहुंची रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से गांव के पैंतालिस परिवारों की सिंचित भूमि में रोपी गई धान की फसल को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने की स्थिति में 26 जुलाई से मार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मंगल सिंह, भरत सिंह, कविंद्र कैंतुरा, विजेंद्र सिंह, शिशपाल सिंह, धन सिंह, सुरेंद्र सिंह और दयाल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed