{"_id":"18b892df0fc7e43c700dc84a6f11cfbc","slug":"can-not-find-the-time-to-build-housing-on-the-installment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं मिल रही आवास निर्माण की किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं मिल रही आवास निर्माण की किश्त
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बीपीएल परिवारों को आवास निर्माण के लिए संचालित योजनाओं में लाभार्थियों को समय पर किश्त नहीं मिल पा रही है। इससे वे समय पर आवासों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।
प्रधान संगठन के जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लाभार्थियों के लिए छूटी किश्त का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
लाभार्थी मंगसिरी देवी, सावित्री देवी, दर्शन लाल, शरत लाल, गोदांबरी देवी व गोविंद लाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत उन्हें आवास निर्माण के लिए अनुदान मिला था।
विज्ञापन
प्रशासन स्तर से आवास निर्माण के लिए उन्हें नवंबर 2014 में 18 हजार की पहली किश्त मिली थी, लेकिन उसके बाद उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई है। इससे निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
प्रधान संगठन के जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया था। समय पर किश्तें नहीं मिलने से लाभार्थियों को परेशानी हो रही है।
मानसून के दौरान अधूरे निर्माण के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। उन्होंने सीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को समय पर किश्त आवंटित करने के निर्देश देने की मांग की है।